हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नई दिल्ली स्टेशन पर फिर बने महाकुंभ हादसे जैसे हालात, 5 ट्रेन लेट होने पर प्लेटफॉर्म पर जमा हुई भीड़

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। ट्रेनों में देरी के कारण प्लेटफॉर्म 12 और 13 पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई, जिसे नियंत्रित करने में रेलवे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
File Photo

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ जमा होने से महाकुंभ हादसे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कई ट्रेनों के लेट होने के कारण दो प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिन्हें नियंत्रित करने में रेलवे पुलिस के पसीने छूट गए। जानकारी के मुताबिक, पांच ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिसके कारण यात्री स्टेशन के प्लेटफॉर्म 12 और 13 पर एकत्रित हो गए हैं। रेलवे के मुताबिक, कुछ ट्रेनों की रवानगी के बाद स्थिति कंट्रोल में हैं और सामान्य है। भगदड़ जैसी स्थिति नहीं थी।

पांच ट्रेनें हुईं लेट

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिव गंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और मगध एक्सप्रेस के देरी के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए थे। इसके कारण, प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति अराजक हो गई और भगदड़ जैसा माहौल बन गया, जो पिछले महाकुंभ व्यवस्थाओं के दौरान देखी गई भीड़ प्रबंधन चुनौतियों जैसा था।

यह भी बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भीड़ नियंत्रण के आवश्यक उपाय तुरंत किए जाने चाहिए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट

  • 1. शिव गंगा एक्सप्रेस (निर्धारित प्रस्थान 08:05 बजे) 09:20 बजे रवाना हुई।
  • 2. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (निर्धारित 09:15 बजे) पहले से ही प्लेटफॉर्म पर थी।
  • 3. जम्मू राजधानी एक्सप्रेस (निर्धारित प्रस्थान 09:25 बजे) देरी से चल रही थी।
  • 4. लखनऊ मेल (निर्धारित 10:00 बजे) भी देरी से चल रही थी।
  • 5. मगध एक्सप्रेस (निर्धारित प्रस्थान 09:05 बजे) तब तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर नहीं लगी थी।

रेवले के मुताबिक, कुछ ट्रेनों की रवानगी के बाद स्टेशन पर भीड़ कंट्रोल में है और किसी तरह की भगदड़ नहीं हुई है, कोई जख्मी नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें