New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा सोमवार की शाम दिल्ली में बुद्ध जयंती पार्क पहुंचे। यहां दोनों प्रधानमंत्रियों ने बोधि वृक्ष पर प्रार्थना की। पुष्प भी चढ़ाए। इसके बाद दोनों नेताओं ने जापान-भारत के संबंधों पर टहलते हुए चर्चा की।
प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्क में गोलगप्पे खाए, लस्सी पी और आम पना का भी लुत्फ उठाया।
पीएम किशिदा ने जी-7 बैठक का दिया न्योता
दरअसल, जापान के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह भारत आए हैं। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक हुई। किशिदा ने पीएम मोदी को इस साल मई में हिरोशिमा में होने वाले जी-7 नेताओं की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
पीएम ने भेंट की चंदन से बनी बुद्ध प्रतिमा
इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो को कदमवुड जॉली बॉक्स में लगी चंदन की बुद्ध प्रतिमा भेंट की है। यह प्रतिमा कर्नाटक में बनाई गई है।
पीएम ने कहा-मैंने आमंत्रण स्वीकार किया
पीएम ने कहा कि आज जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मुझे G7 नेताओं के शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है जो मई में हिरोशिमा में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात एक और कारण से भी विशेष है। इस साल भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है और जापान G7 की इसलिए अपनी अपनी प्राथमिकताओं और हितों पर साथ मिल कर काम करने का यह उत्तम अवसर है। आज मैंने प्रधानमंत्री किशिदा को भारत की जी20 अध्यक्षता की प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि G20 अध्यक्षता का महत्वपूर्ण स्तंभ ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आवाज देना है। भारत-जापान विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी हमारे सांझा लोकतांत्रिक मूल्य और अंतरराष्ट्रीय पटल पर कानून के शासन के सम्मान पर आधारित है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
59 mins agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines