New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की शाम दिल्ली में इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, नेहरू जी ने कहा था कि जिस दिन हर भारतीय के पास शौचालय की सुविधा होगी, उस दिन हम जान जाएंगे कि देश विकास की एक नई ऊंचाई पर है।
मतलब नेहरू जी को भी समस्या का पता था, लेकिन समाधान की तत्परता नजर नहीं आई। 2014 में जब हमें सेवा करने का मौका मिला तो देश के ग्रामीण इलाकों में सैनिटेशन कवरेज 40% से भी कम था।
हमने इतने कम समय में 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए, स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। आज देश के ग्रामीण इलाकों में सैनिटेशन कवरेज 100% तक पहुंच गया है।
हमने बैकवर्ड को प्रेरणास्पद बनाया
पीएम मोदी ने कहा कि हमने बैकवर्ड के इस कॉन्सेप्ट को री-इमेजिन और इन जिलों को एसपाइरेशनल जिला बनाया। पहले इन डिस्ट्रिक्ट्स में ऑफिसर्स को पनिशमेंट पोस्टिंग के रूप में भेजा जाता था। आज वहां बेस्ट ऑफसर्स को डेप्यूट किया जाता है।
40% रियल टाइम डिजिटल पेमेंट भारत में
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने फिजिकल और सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट का एक नया मॉडल पूरे विश्व के सामने रखा है। दुनिया की 40% रियल टाइम डिजिटल पेमेंट भारत में होती है। ये उन लोगों को देश का जवाब है, जो सोचते थे कि भारत के गरीब कहां से डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।
आज भारत की समृद्धि में दुनिया की समृद्धि है। भारत ने G-20 की जो थीम तय की है- एक दुनिया, एक परिवार और एक भविष्य दुनिया के अनेक चुनौतियों का समाधान इस मंत्र में है।
कोविड काल में भारत के सामर्थ्य पर मानवता गर्व करेगी
पीएम मोदी ने कहा कि जब हम पिछली बार मिले थे तो मास्क रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा नहीं था। लेकिन समिट-2020 के ठीक 5 दिन बाद डब्लूएचओ ने कोविड को पैंडेमिक घोषित कर दिया।
इसके बाद कुछ ही समय में पूरी दुनिया ही बदल गई। वैश्विक व्यवस्थाएं बदल गई और अब भारत भी बदल गया है। भारत ने दुनिया को दिखाया है कि आपदा को अवसरों में कैसे बदला जाता है।
उन्होंने कहा कि 100 साल में आए सबसे बड़े संकट के समय, भारत ने जो सामर्थ्य दिखाया, उसकी स्टडी करके 100 साल बाद मानवता भी खुद पर गर्व करेगी।
पहले सिर्फ गरीबी हटाने की बात होती थी
पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग गरीबी हटाओं की बातें भले करते थे, लेकिन सच्चाई ये थी कि पहले गरीबों को देश पर बोझ समझा जाता था। हमारा फोकस गरीबों को empower करने पर है, ताकि वे देश की तेज ग्रोथ में अपने पूरे potential के साथ कंट्रीब्यूट कर सकें।
यह भी पढ़ें: Adani Row: सचिन पायलट ने पीएम मोदी से पूछा- JPC से क्यों भाग रहे, छिपाने को कुछ नहीं तो जांच होने दीजिए
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
10 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
16 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
17 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines