देश में फिर बेकाबू हो रहा कोरोना, केंद्र सरकार ने 6 राज्यों को चिट्ठी लिखकर चेताया

New Delhi, Health Ministry, Maharashtra, Gujarat, Telangana, Tamil Nadu, Kerala, Karnataka, Covid19 Cases, Covid In India

प्रतीकात्मक इमेज।

New Delh: देश में एक बार फिर कोरोना (Covid19) के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने छह राज्यों को चिट्ठी लिखी है। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अचानक काफी तेज हो गई।

विज्ञापन

आंकड़ों की बात करें तो चार महीने के बाद एक दिन में 700 से अधिक कोविड केसेस आए हैं। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या 4,623 हो गई है। पिछले साल 12 नवंबर को एक दिन में 734 कोरोना मामले सामने आए थे।

विज्ञापन

इन राज्यों को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को स्वास्थ्य सचिव ने चिट्ठी लिखी है।

https://twitter.com/ANI/status/1636334931621158912?s=20

विज्ञापन

टेस्ट्र ट्रीट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर जोर देने का निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पिछले कुछ महीने में कोरोना के मामलों में कमी आई थी, लेकिन एक हफ्ते से हर दिन केस बढ़ रहे हैं। राज्यों से टेस्ट्र ट्रीट, ट्रैक और वैक्सीनेशन पर ध्यान दें।

बीते 24 घंटे में एक की गई जान

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (16 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 754 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 426 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4623 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 327 की तेजी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ