दिल्ली मेट्रो में चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाते हुए नेहरू प्लेस मेट्रो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 महिला चोरों को पकड़ लिया है। इसके अलावा चोरी की रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस अभी जांच कर रही है।
28 अगस्त एक यात्री ने की थी शिकायत
यह मामला 28 अगस्त का है, जब एक यात्री ने शिकायत की थी कि लाजपत नगर से मजिलिस पार्क मेट्रो लाइन पर सफर के दौरान उनकी साइड बैग की चैन खोलकर रुपये चोरी कर लिए गए। इस मामले की शिकायत मिलते ही एक टीम बनाई गई और टीम ने तेजी से छापेमारी कर चारों महिलाओं को निजामुद्दीन-सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से दबोच लिया।
गिरफ्तार महिलाओं की हुई पहचान
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं की पहचान लक्ष्मी उर्फ ज्योति, संजना, संध्या और जान्हवी के रूप में की है, जो सभी शादीपुर की कठपुतली कॉलोनी की रहने वाली हैं। इनमें से मुख्य आरोपी लक्ष्मी पर पहले से ही 13 चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लक्ष्मी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जबकि बाकी तीनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत पाबंद किया गया है।
कैसे यात्रियों को बनाती थीं अपना शिकार
पुलिस ने जांच करने के बाद बताया कि ये महिलाएं भीड़भाड़ वाले समय में यात्रियों को निशाना बनाती थीं। वे सफर के दौरान यात्रियों के बैग और जेब से नकदी और गहने चोरी कर लेतीं और फिर अगली ही स्टेशन पर उतरकर भाग जाती थीं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों के ठिकानों और नेटवर्क की जांच कर रही है। इसके अलावा इस गैंग से जुड़े बाकी लोगों का भी पता लगा रहा है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों का एनकाउंटर, US के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से है कनेक्शन
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines