Nehru Museum Renaming Row: पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की स्मृति में दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसायटी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसायटी कर दिया गया है। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है।
शनिवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार किया। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार से आगे नहीं देख सकती। कांग्रेस परिवार लिमिटेड कंपनी है। इस देश के विकास में सभी प्रधानमंत्रियों ने योगदान किया है। अगर सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को एक संग्रहालय में याद किया जाता है तो यह तानाशाही रवैया क्यों है?
दरअसल, खड़गे ने शुक्रवार को कहा था कि जिनके पास कोई इतिहास नहीं है, वे दूसरों के इतिहास को मिटाने में लग गए हैं। उन्होंने आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा-आरएसएस की नीच मानसिकता और तानाशाही रवैये को दर्शाता है।
- म्यूजियम पर मचा राजनीतिक घमासान
सुशील मोदी बोले- पहले सिर्फ नेहरू पर केंद्रित था म्यूजियम
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के योगदान को संग्रहालय में ठीक से प्रदर्शित नहीं किया। मैं वहां गया था। कुछ दस्तावेज और कुर्सियां रखी थीं। लेकिन अब यह बहुत अच्छा है। पहले यह केवल जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित था, लेकिन अब सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान को दिखाया गया है और इसलिए नाम केवल जवाहरलाल नेहरू के नाम पर नहीं हो सकता है।
कांग्रेस को वंशवाद में रहने की आदत
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि क्या देश के अन्य प्रधानमंत्रियों ने कुछ योगदान नहीं दिया? जबकि अधिकतर कांग्रेस के नेता पीएम बने। संग्रहालय किसी एक व्यक्ति की संपत्ति नहीं है, बल्कि सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। कांग्रेस को वंशवाद में रहने की आदत है।
- कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना
नेहरू का कम नहीं होगा व्यक्तित्व
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि बोर्ड से जवाहरलाल नेहरू का नाम हटाने से उनका व्यक्तित्व कम हो जाएगा। देश के लोग नेहरू जी को आधुनिक भारत का निर्माता मानते हैं। मैं मोदी जी को याद दिलाना चाहता हूं वाजपेयी जी के एक बयान की – छोटे मन से कोई बड़ा नहीं बनेगा। आप देश के सामने अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। आप पंडित नेहरू का नाम बोर्ड से हटा देंगे लेकिन लोगों के दिलों से कैसे निकालेंगे?
नाम बदलने की आवश्यकता नहीं थी: संजय राउत
उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को बनाने में येगदान दिया है उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था। देश में कई प्रधानमंत्री हुए और सभी ने देश के लिए काम किया है। लेकिन संग्रहालय का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। नेहरू के नाम से ही संग्रहासय चल सकता था। उसी में आप बढ़ा स्थान सभी को दे सकते थे। पंडित नेहरू से नफरत के कारण ये किया गया है।
यह भी पढ़ें: Modi@9Years: कुएं में कूदकर मर जाऊंगा, मगर, कांग्रेस में शामिल होने की सलाह पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
45 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
10 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
13 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines