हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PM मोदी के ऐलान पर दिल्ली में यहां बनीं फास्ट ट्रैक अदालत, पेपर लीक के दोषियों को तुरंत सजा

Delhi Fast Track Court: NEET UG पेपर लीक मामले पर बड़ा एक्शन लेते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है. जज अनु ग्रोवर बलिगा को इस अदालत की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीएम मोदी के सख्त निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

Delhi Fast Track Court: NEET UG समेत प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार और न्यायपालिका ने कड़ा एक्शन लिया है. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की गई है. यह कोर्ट पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 और उससे जुड़ी अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करेगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अधिसूचना जारी कर तीस हजारी कोर्ट में मध्यस्थता केंद्र की प्रभारी जज रहीं अनु ग्रोवर बलिगा का स्थानांतरण राउज एवेन्यू कोर्ट में कर दिया है. अब वह स्पेशल जज के रूप में इस फास्ट ट्रैक कोर्ट की कमान संभालेंगी और पेपर लीक से जुड़े गंभीर मामलों की सुनवाई करेंगी.

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई उस महत्वपूर्ण घोषणा के तुरंत बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी. पीएम मोदी ने साफ संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. इस विशेष अदालत के बनने से अब पेपर लीक से जुड़े मामलों का निपटारा तेजी से हो सकेगा और दोषियों को समय पर सख्त सजा दिलाई जा सकेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola