---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi: NCB ने पकड़ी 900 करोड़ रुपए की कोकीन, ऑस्ट्रेलिया भेजने की थी तैयारी

Delhi drugs case: पहले ये ड्रग्स अहमदाबाद से सोनीपत फिर वहां से दिल्ली लाई गई थी। जांच एजेंसी इस मामले में मास्टरमाइंड समेत अन्य लोगों की धरपकड़ कर रही है।

---विज्ञापन---

Delhi drugs case: दिल्ली से एक बार फिर करोड़ों रुपए की ड्रग्स पकड़ी गई है। NCB ने यहां नशीला पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा ऑपेरशन चलाते हुए करीब 82.53 किलों से ज्यादा फाइन क्वालिटी की कोकीन बरामद की है। जांच एजेंसी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की कीमत करीब 900 करोड़ रुपए आंकी गई है।

ड्रग्स के साथ लोकेश चोपड़ा और अवदेश यादव नाम के दो आरोपियों को भी गिरफ़्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार ड्रग्स तस्कर ये कोकीन दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया भेजने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले जांच एजेंसी ने इन्हें धर-दबोचा। बताया जा रहा है कि तस्कर गिरोह का मास्टरमाइंड दुबई में बैठा है, जो दिल्ली का बड़ा हवाला कारोबारी भी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 11 डिग्री पहुंचा तापमान, चारों ओर बिछीं धुंध की चादरें, दिल्ली NCR में भीषण ठंड को लेकर IMD का पूर्वानुमान

---विज्ञापन---

कूरियन कंपनी से पकड़ी ड्रग्स

एजेंसी सूत्रों के अनुसार पहले ये ड्रग्स अहमदाबाद से सोनीपत फिर वहां से दिल्ली लाई गई थी। जांच एजेंसी का दावा है कि किसी नशीला पदार्थ की लैंड बेस्ड बरामदगी का ये अब तक का सबसे बड़ा केस है। जानकारी के अनुसार ये ड्रग्स नांगलोई और जनकपुरी इलाके से पकड़ी गई है। ये यहां कूरियन कंपनी के ऑफिस में रखी गई थी।

साइबर एक्सपर्ट जांच में जुटे, कई राज्यों में गिरोह सक्रिय

कूरियन कंपनी से मिले पते के अनुसार जांच एजेंसी इसे बुक करने वाले के बारे में पता कर रहे हैं। जांच एजेंसी के अनुसार इस गिरोह के मास्टर माइंटड को पकड़ने लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। इस गिरोह से दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मुंबई समेत अन्य राज्यों में कौन-कौन लोग जुड़े हैं इस बात का पता लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन थे काले खां? बिरसा मुंडा की जयंती पर दिल्ली में बदला गया उनके चौक का नाम

First published on: Nov 15, 2024 09:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola