12 जनवरी को मनाया जाएगा नेशनल यूथ डे, दिल्ली CM ने युवाओं को एक दिन पहले किया 'लंच पर चर्चा' के लिए इनवाइट

भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. 12 जनवरी, 2026 को नेशनल यूथ डे है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 में ‘अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया था और बाद में भारत सरकार ने साल 1984 में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था.

Rekha Gupta

भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. 12 जनवरी, 2026 को नेशनल यूथ डे है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 में ‘अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया था और बाद में भारत सरकार ने साल 1984 में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था.

विज्ञापन

भारत में युवा दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है. इस दिन युवाओं के प्रेरणा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस होता है. स्वामी विवेकानन्द की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है.

विज्ञापन

वहीं, इस खास मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के युवाओं को एक खास ऑफर दिया है. दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी युवाओं को लंच पर चर्चा के लिए इनवाइट किया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो में रेखा गुप्ता ने कहा, ’12 जनवरी को National Youth Day है। चूंकि यह एक working day है और आप सब busy होंगे तो Sunday, 11th January – Let’s meet over lunch.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 11 साल की शिकायतों पर खुली बातचीत होगी, 11 महीनों का honest review होगा और आपके सुझावों को action में कैसे बदला जाए- इस पर भी चर्चा होगी.’

यूथ डे का क्या है महत्व?

12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर युवाओं पर केंद्रित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य भारत के युवा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत करवाना है. राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को आत्मविश्वास, मजबूत चरित्र, अनुशासन और राष्ट्र सेवा का महत्व समझाता है. युवा दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ