हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली मेट्रो के टैगोर गॉर्डन स्टेशन पर बड़ा हादसा, पूर्व NIC कर्मचारी ने किया सुसाइड

Delhi Metro News: शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दो मामलों के चलते प्रभावित रहीं। एक तो सुसाइड केस के चलते, जिसमें पूर्व एनआईसी कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया, दूसरा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तकनीकी खामी के चलते येलो लाइन पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Delhi Metro

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के टैगोर गॉर्डन स्टेशन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने कहा कि 60 वर्षीय मृतक चंद्र प्रकाश डावर सुभाष नगर का रहने वाला था और मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक के शव को डीडीयू अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि हादसे के चलते कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन बाद में ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में भी फ्री बिजली… सात समंदर पार पहुंची फ्री रेवड़ी, केजरीवाल ने किस पर साधा निशाना?

शुक्रवार को ही दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी दिक्कतों के चलते बाधा आई। ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तकनीकी खामी के चलते पूरी येलो लाइन पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः एक लाख का इनामी…बेचता था कबाड़; जावेद मीरपुरिया दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों हुआ गिरफ्तार?

एक्स पर किए गए एक पोस्ट में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि रात के 8.20 बजे के करीब राजीव चौक से कश्मीरी गेट के बीच ट्रेन सेवा बाधित रही। हालांकि 10 मिनट बाद ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई और तकनीकी खामी वाली ट्रेन को सेवा से हटा दिया गया।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola