हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-NCR में लगेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

Dwarka Expressway Inauguration: पुलिस ने लोगों को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे पश्चिमी दिल्ली के कुछ मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों को सलाह है कि वह केएमपी मार्ग का यूज करें।

विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेस वे

Traffic Police Advisory: द्वारका एक्सप्रेसवे का सोमवार 11 मार्च को उद्घाटन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। ऐसे में एक्सप्रेसवे के आसपास दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में ट्रैफिक बाधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और हरियाणा पुलिस ने इस बारे में एडवाइजरी जारी कर लोगों को एक्सप्रेसवे के आसपास मुख्य मार्गों से परहेज करने की सलाह दी है।

एयरपोर्ट जाने वाले घर से जल्दी निकलें

विज्ञापन

11 मार्च को दसवीं कक्षा का गणित का भी पेपर है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे पश्चिमी दिल्ली के कुछ मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है। पुलिस की अपील है कि दिल्ली एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग अपने घरों से समय से निकलें और ट्रैफिक जाम और यातायात संबंधी अन्य किसी जानकारी के लिए पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट चेक करें।

दिल्ली में ये मार्ग रहेंगे बाधित

धूलसिरस चौक, जानकी चौक, द्वारका सेक्टर 8/9 क्रॉसिंग, सेक्टर-23 पुलिस स्टेशन के पास, पैसिफिक मॉल कट, भरथल चौक, गोल्फ कोर्स रोड, पोचनपुर फ्लाईओवर आदि आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम रहेगा या डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही बंद की गई

ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि लोग सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो या बस का इस्तेमाल करें। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार अंतरिक्ष चौक के पास यातायात जाम होने की संभावना है। यहां 11 मार्च को शाम चार बजे तक द्वारका क्लोवर लीफ से आईएमटी की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इससे पहले रविवार शाम पांच बजे से द्वारका एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लोगों को सलाह है कि वह केएमपी मार्ग का यूज करें।

नए एक्सप्रेसवे को जानें 

जानकारी के अनुसार यह नया एक्सप्रेसवे द्वारका से खेड़की धौला तक के मार्ग को जोड़ता है। इससे दिल्ली से गुरुग्राम तक का सफर करीब 20 मिनट में तय होगा। अब तक इसमें करीब एक घंटा समय लगता था। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और हरियाणा के बीच चार चरणों में बनाया गया है। इसका 10 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली और तकरीबन 8 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में पड़ता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बीजेपी सांसद राहुल कस्वां थामेंगे कांग्रेस का ‘हाथ’, कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola