Delhi Metro Stations Renamed: दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशनों को नाम बदलने के लिए प्रस्ताव दिया गया है. पीतमपुरा के 3 मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलेगा, जिसके प्रस्ताव को मंजूरी देकर जल्दी ही नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा. प्रस्ताव के अनुसार, उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन (QU ब्लॉक) का नया नाम उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन होगा. पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन का नया नाम हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन और पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन को मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन कहा जाएगा.
यह भी पढ़ें: द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की शुरुआत, 340 रुपये में बनाएं मंथली पास, NHAI ने दी सलाह
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
बता दें कि पीतमपुरा मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने के ऐलान खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया. वे हैदरपुर गांव में ‘श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा’ में शिरकत करने गई थी. वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यात्रा निकाली गई थी. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि पीतमपुरा के 3 मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला जाएगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदरपुर में परंपराओं का सम्मान करते हुए आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाती है. हैदरपुर को नई पहचान दिलाने और इसके इतिहास की कहानी दुनिया को बताने के लिए मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला जा रहा है. साथ ही मैक्स हॉस्पिटल वाली सड़क को चौड़ा करने और अंडरपास बनाने का काम भी जल्दी ही पूरा करने की बात उन्होंने कही.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी दफ्तरों का समय बदला, बढ़ते प्रदूषण के चलते CM का फैसला निगम कार्यालयों में भी होगा लागू
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मेट्रो स्टेशनों का नाम यात्रियों की सुविधा के लिए भी बदला जा रहा है. नाम बदलने से जहां हैदरपुर और पीतमपुरा को नई पहचान मिलेगी, वहीं यात्रियों के लिए अपने गंतव्य को समझकर यातायात करना भी आसान हो जाएगा. स्थानीय संस्कृति को सम्मान देते हुए शहर की बुनियादी सुविधाओं का आधुनिकीकरण करने की सरकारी की नीति के तहत नाम बदलने का फैसला लिया गया है.
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines