भारत को जानना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर घूमें, बारिश के मौसम का दोगुना होगा लुत्फ

Museums in Delhi: दिल्ली में इन दिनों बारिश का मौसम है। किसी भी वक्त राजधानी के मौसम का मिजाज बदल जाता है, और बारिश होने लगती है। ऐसे मौसम में कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए लेकर आए हैं दिल्ली के कुछ खास म्यूजियम जहां पर आपको विजिट करना चाहिए।

Delhi Museums

Museums in Delhi: क्या आप बरसात के मौसम में दिल्ली के अंदर ही कुछ नई जगह खोज रहे हैं? आप इतिहास को जानने का शौक रखते हैं या कला के प्रेमी तो आपकी खोज आज यहीं पर खत्म कर देते हैं। दिल्ली में इन दिनों बारिश से मौसम में बदलाव आया है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बारिश के मौसम में पकौड़े खाने के बजाय घर से बाहर निकलिए, और यहां के कुछ म्यूजियम में जाकर इतिहास को जानिए। आप आपके लिए लेकर आए हैं दिल्ली के 5 ऐसे म्यूजियम जहां पर जाकर आपको देश की संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

1- नेशनल म्यूजियम

राष्ट्रीय संग्रहालय भारत के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। ये जनपथ रोड पर बना है, जिसमें 5,000 सालों से ज्यादा समय की चीजों को संजो कर रखा गया है। इसमें मुख्य तौर पर आपको सिंधु घाटी सभ्यता की कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाली हड़प्पा गैलरी और सिल्क रोड की वस्तुओं को प्रदर्शित करने वाली मध्य एशियाई गैलरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

2- नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट (NGMA)

जयपुर हाउस में इंडिया गेट के पास बने NGMA कला प्रेमियों के लिए एक खास जगह है। इसमें राजा रवि वर्मा और अमृता शेर-गिल की कृतियों समेत आधुनिक और समकालीन भारतीय कला का एक प्रभावशाली संग्रह है। इस गैलरी में आपको टेम्परेरी पेंटिंग भी लगाई जाती हैं, ये आपको हर बार नई मिलती हैं।

विज्ञापन

3- इंदिरा गांधी मेमोरियल म्यूजियम

राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों को एक बार इंदिरा गांधी मेमोरियल म्यूजियम में विजिट जरूर करना चाहिए। ये 1 सफदरजंग रोड पर बना है, जहां पर पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का निवास स्थान था। इस म्यूजियम में आपको व्यक्तिगत सामान, तस्वीरों और अखबार की कतरनों के जरिए उनके जीवन और विरासत का इतिहास देखने को मिल जाएगा। यहां तक जहां पर इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी वो वह स्थान भी यहां संरक्षित है।

4- नेशनल हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम म्यूजियम

प्रगति मैदान के भैरों मार्ग पर बना ये म्यूजियम भारत की समृद्ध शिल्प विरासत को प्रदर्शित करता है। इसमें मिट्टी के बर्तन, कपड़ा, आभूषण और आदिवासी कला देखने को मिलेगी। इस म्यूजियम में आप जो भी देखते हैं वो हाथ से बना होता है। ये पारंपरिक कौशल और कलात्मकता को दर्शाता है।

विज्ञापन

5- प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसायटी

ये म्यूजियम तीन मूर्ति हाउस में बना है, जिसको भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में बनाया गया है। इस म्यूजियम में आपको उनके निजी सामान, तस्वीरें और उनके जीवन और काम से संबंधित दस्तावेज देखने को मिल जाएंगे। ये म्यूजियम आधुनिक भारतीय इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ