राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. रोहिणी सेक्टर-16 में मौजूद एक पुरानी बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं. सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और बाकी राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग का मलबा सड़क पर फैला हुआ दिखाई दे रहा है. आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और राहतकर्मी लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं. पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वो घटनास्थल के पास भीड़ न लगाएं और बचाव कार्य में सहयोग करें.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मंदिर के हॉल की छत गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत; 32 घायल
क्या है मामला?
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना बुधवार शाम करीब 4:20 बजे मिली. बताया गया कि रोहिणी सेक्टर-16 में एमसीडी स्कूल के पास मौजूद पुरानी बिल्डिंग अचानक ढह गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं. बचावकर्मी मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी. अचानक तेज आवाज के साथ पूरी बिल्डिंग गिर गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस, दमकल विभाग को सूचना दी. बाद में प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की रुकावट ना आए.
मलबे में दबे हैं कई लोग?
फिलहाल प्रशासन ने किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन आशंका है कि कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं. राहत टीमें सावधानी से मलबा हटाने का काम कर रही हैं. बचाव अभियान के दौरान आधुनिक उपकरणों की मदद ली जा रही है ताकि किसी भी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग काफी पुरानी थी और लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी संरचना कमजोर हो सकती है. हालांकि, इमारत गिरने की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. प्रशासन इस बात की भी जांच करेगा कि भवन की स्थिति को लेकर पहले कोई शिकायत या चेतावनी दी गई थी या नहीं.
ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, रामनगर-उधमपुर हुआ बंद
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
2 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
4 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines