राहुल प्रकाश/नई दिल्ली
पिछले कुछ दिनों से देश की सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर चल रहा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डल्ला का एक करीबी शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। डल्ला के अलावा पिछले महीने कनाडा में मार दिए गए गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुन्नेके का भी करीबी बताए जा रहे इस बदमाश को आज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। हत्या और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे के आरोपों में घिरे इस आरोपी की पहचान हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौड़ के रूप में हुई है। आरोप है कि अपने ही जैसे उपनाम वाले एक और बदमाश के साथ मिलकर भारत में गैंगस्टर टैरर मॉड्यूल का काम संभाले हुए था, जिसे गिरफ्तार किए जाने के बाद अब इसकी तलाश में कई राज्यों की पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी थी।
-
फरीदबाद किसी से मिलने जा रहा था पंजाब के बठिंडा का रहने वाला हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौड़, टारगेट किलिंग के 4 मामलों के अलावा टेरर मॉड्यूल चलाने के लिए था पुलिस और एनआईए के रडार पर
ध्यान रहे, बीती 20 सितंबर को कनाडा के शहर विनिपेग में पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुन्नेके की किसी ने हत्या कर दी थी। उसके ताल्लुक आतंकी घोषित मोगा मूल के गैंगस्टर अर्शदीप डल्ला के साथ भी थे, जो खालिस्तान समर्थक होने की वजह से ही आतंकियों की श्रेणी में शुमार है। इन दोनों का एक और करीबी बठिंडा का रहने वाला 27 वर्षीय हरजीत सिंह उर्फ हैरी मौड़ भी पुलिस के रडार पर था।
यह भी पढ़ें: ‘BJP के 10 साल में कई गोडसे बने, लेकिन 75 साल में दूसरा गांधी नहीं हुआ’…महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
पुलिस सूत्रों की मानें तो नशे का आदी हैरी मौड़ लगभग 4 साल पहले सुक्खा दुन्नेके के संपर्क में आया और उसके बाद सुक्खे ने अर्शदीप डल्ला के साथ उसकी पहचान कराई। उन्हीं दोनों के इशारे पर हैरी राजपुरा के साथ भारत में हथियारों और नशे की तस्करी करनी शुरू कर दी। कबड्डी प्लेयर संदीप नग्गल समेत पंजाब में 4 टारगेट किलिंग में भी शामिल रहा। हत्या और खालिस्तानियों के संपर्क में रहने के कारण पिछले काफी वक्त से पुलिस और एनआईए उसकी तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें: फर्जी हो सकता है आपकी जेब में रखा 500 का नोट, ऐसे पहचानें असली और नकली में Difference
शनिवार को आरोपी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस बारे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि पुलिस को आरोपी के दिल्ली के रास्ते फरीदाबाद किसी से मिलने जाने को लेकर सूचना मिली तो इसके तुरंत बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सरिता विहार से गिरफ्तार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
3 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
3 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
7 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
9 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines