Delhi News: दिल्ली में 20 दिन पुरानी बीजेपी सरकार पर निशाना साधने में पूर्व सीएम आतिशी कोई कसर नहीं छोड़ रही। मंगलवार को उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि होली आ गई है…दिल्ली की महिलाओं को फ्री सिलेंडर कब से मिलेगा? मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर आतिशी ने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे किए। जो कि अब सिर्फ जुमले साबित हो रहे हैं।
आतिशी ने आगे कहा कि बीजेपी ने वादा किया कि 8 मार्च को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये की किस्त आ जाएगी लेकिन अब तक इस योजना का पंजीकरण नहीं हुआ। आतिशी ने कहा कि जब वादा पूरा नहीं हुआ तो भविष्य में मोदी सरकार की किसी भी गारंटी पर जनता कैसे भरोसा करेगी?
जुमला साबित होगा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी जी ने दिल्ली की जनता से एक और वादा किया था कहा था कि होली और दिवाली पर दिल्ली की प्रत्येक महिलाओं को एक सिलेंडर मुफ़्त दिया जाएगा दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही है, होली का त्योहार आ गया है लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं आया है। दिल्ली की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और दिल्ली सरकार से पूछ रही है तीन दिन बाकी हैं, उनका सिलेंडर कब आएगा? क्या यह भी ढाई हजार रुपये की तरह का जुमला साबित होगा।
ये भी पढ़ेंः खुशखबरी: यमुना में कर सकेंगे क्रूज की सवारी, रास्ता हो गया साफ
मोदी जी की गारंटी में कितना दम?
दिल्ली की जनता के साथ साथ पूरे देश की जनता आज यह जानना चाहती है कि मोदी जी की गारंटी क्या वाकई गारंटी है या सिर्फ झूठ और धोखा है। देश के कई राज्यों में आगे चुनाव होने वाले हैं। वहां के लोगों को भी यह समझना पड़ेगा कि मोदी जी की गारंटी में कितना दम है। दिल्ली विधानसभा के पिछले सत्र में दिल्ली सरकार ने सारा समय अरविंद केजरीवाल को गाली देने में बिताया है अब दिल्ली की जनता को यह बताए कि 2500 रूपए, फ़्री सिलेंडर और यमुना सफाई पर इनका कंक्रीट प्लान क्या है?
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में भीषण अग्निकांड में जिंदा जले 3 लोग, आनंद विहार में जानें कहां-कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
1 hr agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
2 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
4 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
6 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
14 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
17 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
18 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
21 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines