मोबाइल रिचार्ज के नए नियम लागू, प्रीपेड यूजर्स को राहत, राघव चड्ढा बोले-सरकार ने मानी मांगें

प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सरकार ने नए टेलीकॉम नियमों के तहत अब 28 की जगह पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पेश किए हैं. इसके साथ ही बिना इंटरनेट डेटा के केवल कॉलिंग और एसएमएस वाले किफायती प्लान भी मिलेंगे. मोबाइल रिचार्ज के नए नियम लागू होने पर सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुशी जाहिर की.

raghav chadha mobile recharge, prepaid recharge new rules, voice sms only recharge plan

मोबाइल रिचार्ज के नए नियम लागू होने पर सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुशी जाहिर की. CREDIT: X (@raghav_chadha)

विज्ञापन

देश के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. अब ग्राहकों को 28 दिन के फेर में पड़कर साल में 13 बार रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा. सरकार ने ‘टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026’ पेश किया है, जिसके तहत मोबाइल कंपनियों को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी और सिर्फ कॉलिंग-SMS वाले सस्ते विकल्प देने के निर्देश दिए गए हैं. इस फैसले की जानकारी देते हुए सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इसे आम उपभोक्ताओं की बड़ी जरूरत और सहूलियत बताया.

यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा का आलीशान घर देख रह जाएंगे दंग! किसी महल से कम नहीं उनका लग्जरी आशियाना, देखें तस्वीरें

Advertisment

साल में 13 नहीं, केवल 12 बार कराना होगा रिचार्ज

अब तक टेलीकॉम कंपनियां 1 महीने के नाम पर ग्राहकों को केवल 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान देती थीं. इसका सीधा असर यह होता था कि हर महीने 2 से 3 दिन कट जाते थे और सालभर में यूजर्स को 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज का खर्च उठाना पड़ता था. नए नियमों के बाद अब यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान मिलेंगे, जिससे साल में सिर्फ 12 बार ही रिचार्ज कराने की जरूरत होगी.

बिना डेटा वाले केवल Voice और SMS प्लान भी शुरू

नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को उन यूजर्स के लिए भी खास प्लान लाने होंगे, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती.

  • बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स को फायदा: देश में करोड़ों लोग आज भी केवल बात करने के लिए साधारण कीपैड फोन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें मजबूरी में महंगे डेटा पैक का भुगतान करना पड़ता था.
  • सस्ते कॉलिंग विकल्प: अब ऐसे उपभोक्ताओं के लिए केवल वॉइस कॉलिंग और एसएमएस वाले सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे.

संसद में उठाया गया था यह मुद्दा

राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने इस साल 11 मार्च को संसद में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था. उन्होंने सवाल किया था कि 28 दिन का साइकिल बनाकर आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ क्यों डाला जा रहा है. उपभोक्ताओं की इस मांग और संसद में उठे सवाल के बाद सरकार ने नियमों में संशोधन कर आम जनता को यह बड़ी राहत दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ