Delhi News: मंत्री राजकुमार आनंद ने वृद्ध आश्रम का किया निरीक्षण, खुद चखकर की खाने की जांच 

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बिंदापुर में संचालित वृद्ध आश्रम का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओल्डएज होम्स में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों को मिलने वाले खाना खुद खा कर गुणवत्ता की जांच की।

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को वृद्धा आश्रम में मिली खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में परिवार से दूर रह रहे दिल्ली के बुजुर्गों को अच्छी व्यवस्था दी जा रही है। हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए नए ओल्डएज होम्स भी बना रहे है। जिसका काम तेज़ी से चल रहा है।

Advertisment

आगे मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार परिवार से दूर रह रहे उन सभी बुजुर्गों को विश्वस्तरीय सेवा प्रदान कर रही है। सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आश्रम के स्टाफ़ की सूची, उपस्थिति पंजिका, भोजन का मेन्यू चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आश्रम में साफ-सफाई और स्वास्थ्य देखभाल का जायजा भी लिया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ