Delhi Metro: सोशल मीडिया पर आए दिन दिल्ली मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल होती है। मेट्रो प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद मेट्रो में अराजकता खत्म नहीं हो रही। अब मेट्रो से किन्नरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किन्नर कपड़े उतारता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जांच एजेंसियां हरकत में आई हैं। किन्नर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
किन्नर ने मांगे पैसे, मना करने पर बढ़ा विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेट्रो के एक कोच में दो किन्नर दिख रहे हैं। दोनों एक सीट पर बैठे युवक के पास आकर रुकते हैं। किन्नर युवक से पैसे देने की मांग करते हैं। युवक ने उन्हें पैसे नहीं दिए और वहां से चले जाने के लिए कहा। इस पर किन्नर भड़क जाते हैं और उसे खरी-खोटी सुनाने लगते हैं। युवक ने जब इस पर सीआईएसएफ कर्मी को बुलाने की बात की तो किन्नर उसे गालियां देने लगे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के इन इलाकों में अगले 14 दिन रहेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी
किन्नर ने उतार दिए कपड़े, दिखाया प्राइवेट पार्ट
बहस होने के बाद एक किन्नर अपना आपा खो बैठा, चिल्लाते हुए उसने अपने कपड़े उतार दिए और युवक को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर गालियां देने लगा। कोच में दूर बैठे किसी अन्य यात्री ने किसी तरह इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मेट्रो पुलिस और सीआईएसएफ ने इस पर संज्ञान लिया। पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीम इसकी जांच कर रही है।
भड़के नेटिजन्स, कहा-कुछ दिन बाद फ्लाइट में भी पैसे मांगते मिलेंगे किन्नर
मेट्रो पुलिस के अनुसार वीडियो कहां की है, किस रूट पर ये बनाई गई इसकी पुष्टि की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अभी तक तो किन्नर सड़क चलते चौराहों पर ही पैसे मांगते थे, अब ये मेट्रो में भी पहुंच गए हैं। एक अन्य ने लिखा कुछ दिन बाद ये किन्नर फ्लाइट में भी पैसे मांगने पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Delhi Police का आधी रात को 6 गैंगस्टरों के ठिकाने पर छापा, गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
3 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
6 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
12 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
12 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines