Delhi Metro Timing Change: दिल्ली की मेट्रो ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. इस हफ्ते 2 दिन के लिए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव रहेगा, क्योंकि इस हफ्ते MCD उपचुनाव मतदान और मतगणना है. इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक ट्वीट जारी करके दोनों दिन के लिए मेट्रों की टाइमिंग का शेड्यूल जारी किया है.
उपचुनाव मतदान कल 30 नवंबर दिन मंगलवार को है, वहीं मतगणना 3 दिसंबर दिन बुधवार को है. दोनों दिन मेट्रों की सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू हो जाएंगी और रात को आखिरी मेट्रो का समय साढ़े 11 बजे तक रहेगा. सुबह 4 बजे सर्विस शुरू होने के बाद 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी, जिसके बाद पहले से निर्धारित रेगुलर टाइमिंग पर ट्रेनें दौड़ेंगी.
DMRC ने ट्वीट करके दिया है अपडेट
DMRC की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि MCD उपचुनाव मतदान 30 नवंबर को और मतगणना 3 दिसंबर को है. दोनों दिन मतदान कर्मियों और लोगों को आवाजाही में समस्या न हो, इसके लिए मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग को बढ़ाया जा रहा है. 30 नवंबर और 3 दिसंबर को मेट्रो सुबह 4 बजे शुरू हो जाएंगी और रात को लास्ट मेट्रो साढ़े 11 बजे दौड़ेगी.
सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के गैप पर मेट्रो चलेगी और उसके बाद रेगुलर टाइमिंग के अनुसार चलेगी. दिल्ली के 12 वार्डों में MCD उपचुनाव के दौरान मतदान कर्मियों और कर्मचारियों की सुचारू और समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मतदान और मतगणना दोनों दिन सुबह जल्दी सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनावी हार पर दिल्ली में कांग्रेस का मंथन, गठबंधन पर उठे गंभीर सवाल
दिल्ली में 12 वार्डों में होंगे उपचुनाव
बता दें कि फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद खाली हुई सीटों को भरने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में उपचुनाव होने हैं. चुनावी रण में BJP और AAP मुख्य मुकाबले में हैं, वहीं कांग्रेस भी किस्मत आजमा रही है. 28 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा हुई थी. 3 से 10 नवंबर तक 132 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे. 28 नवंबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. 30 नवंबर को सुबह साढ़े 7 बजे वोटिंग शुरू होगी, जो शाम साढ़े 5 बजे खत्म होगी, वहीं 3 दिसंबर को 8 बजे काउंटिंग शुरू होगी.
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
11 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines