हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मिलिए मुस्लिम कॉलोनी की 80 साल की महिला से, जिसकी फर्राटेदार अंग्रेजी ने किया हैरान

Lok sabha election 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। देशभर में 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए मतदान होने हैं।

विज्ञापन

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, दिल्ली समेत देशभर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी को लेकर न्यूज 24 ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जनता कॉलोनी में लोगों से बात की। कॉलोनी में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह सरकार से काफी नाराज हैं। उनका कहना था कि राजनेता केवल चुनावों के दौरान ही इलाके में आते हैं।

पहले चरण की अधिसूचना जारी

उनका कहना था कि हम चाहते हैं पीएम मोदी आएं और हमारी मदद करें। अगर वह हमारी मदद करते हैं तो हम उनके साथ हैं। 80 साल की महिला फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही थीं। वह 45 साल पहले ईरान से इंडिया में आई थीं। इससे पहले बुधवार सुबह चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की है। अब प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। देशभर में 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए मतदान होंगे। बता दें 4 जून को मतगणना होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें