MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम के मेयर का आज चुनाव किया जाएगा। नगर निगम चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक में हंगामे के बाद 6 जनवरी को मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था। अब तीन हफ्ते बाद एक बार फिर पार्षद नगर निगम के मेयर का चुनाव करेंगे।
मेयर के लिए आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता में टक्कर होगी। इनके अलावा आज डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होना है। सबसे पहले सभी नवनिर्वाचित व मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। फिर मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होगा।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में हुए नगर निगम चुनाव में AAP ने 250 सदस्यीय सदन में 134 सीटें हासिल कीं है। आम आदमी पार्टी ने मेयर के लिए शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए मोहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, चुनाव में 105 वार्ड जीतने वाली भाजपा ने रेखा गुप्ता को मेयर और कमल बागरी को डिप्टी मेयर के रूप में मैदान में उतारा है।
विधायक और सांसद भी चुनाव में लेंगे भाग
बता दें कि 250 पार्षदों के अलावा भाजपा के सात लोकसभा सांसद, आप के तीन राज्यसभा सांसद और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मनोनीत 14 विधायक भी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के चुनाव में भाग लेंगे। 274 मतदाताओं में से AAP को 150 सदस्यों और भाजपा को 113 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस के नौ पार्षद हैं और दो अन्य निर्दलीय हैं।
आज होने वाली बैठक के दौरान पहले 10 मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाने की संभावना है, जिन्हें एल्डरमैन के रूप में जाना जाता है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक मेयर चुने बिना स्थगित कर दी गई क्योंकि पहले 10 एल्डरमेन को शपथ दिलाने के पीठासीन अधिकारी के फैसले पर भाजपा और आप पार्षद आपस में भिड़ गए थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
7 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
9 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
13 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
14 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines