नई दिल्ली: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शुक्रवार शाम जारी की। पहली सूची में 134 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सीएम अरविंद केजरीवाल के घर दोपहर दो बजे से उम्मीदवारों के नामों पर मंथन चल रहा था। इसके बाद शाम को लिस्ट जारी की गई।
एमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ही ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा की। इस मौके उन्होंने कहा कि बीजेपी इस चुनाव में महज 20 सीटों पर सिमट जाएगी। केजरीवाल की 10 गारंटी को नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा माना जा रहा है।
ये हैं 10 गारंटी
इन 10 गारंटियों में दिल्ली को सुंदर बनाना, कूड़े के पहाड़ को खत्म करना, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम, आवारा पशुओं से मुक्ति, पार्किंग की समस्या से निजात, सड़कों को दुरुस्त करना शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारियों को नियमित करना, कारोबारियों को राहत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करना, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग जोन तैयार करना और दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाना शामिल है।
एआईएमआईएम और एएसपी भी लड़ेगी चुनाव
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है। असली फाइट AAP और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच है, लेकिन छोटे दल भी पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी दलों के वोट बैंक को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हैदराबाद स्थित एआईएमआईएम और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के संगठन आजाद समाज पार्टी (एएसपी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे शहर के अल्पसंख्यक और दलित बहुल इलाकों में 100 वार्डों पर चुनाव लड़ेंगे। असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 100 में से 68 वार्डों में चुनाव लड़ेगी, जबकि एएसपी 32 वार्डों में चुनाव लड़ेगी, दोनों दलों के नेताओं ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
यहां क्लिक कर देख सकते हैं AAP की लिस्ट
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
6 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
2 days agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines