नई दिल्ली: दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि एमसीडी की पिछली सरकारों ने दिल्लीवासियों को आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए काम करना तो दूर, पशुगणना भी नहीं करवाई। दिल्ली में लगभग 6 लाख आवारा कुत्ते हैं। पिछले 7 वर्षों में कोई जनगणना नहीं की गई है।
डॉग स्टेरलिज़ैशन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए योजना में आरडब्ल्यूए और डॉग लवर को शामिल किया जाएगा। केजरीवाल सरकार हर वादे को पूरा करेगी। आवारा जानवरों से दिल्ली को निजात दिलाने के लिए विश्वस्तरीय मॉडल लागू किया जाएगा।
दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सिविक सेंटर में आज शहर में आवारा जानवरों के मुद्दे पर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह वसंत कुंज की घटना से चिंतित हैं। उन्हें जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई। इसके बाद उन्होंने स्ट्रीट डॉग्स के स्टेरलिज़ैशन के लिए आज एनजीओ से भी मुलाकात की है, जो कि एमसीडी से जुड़े हुए हैं।
बैठकों के दौरान गैर-सरकारी संगठनों के लिए बुनियादी ढांचे की कमी सहित वर्तमान प्रणाली में कई खामियां सामने आयी हैं। दिल्ली में लगभग 6 लाख आवारा कुत्ते हैं। पिछले 7-8 वर्षों में कोई जनगणना नहीं की गई है। इसके अलावा स्टेरलिज़ैशन के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए। वर्तमान में शहर में 20 स्टेरलिज़ैशन केंद्र हैं, जिनमें से 16 कार्यरत हैं। स्टेरलिज़ैशन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए काम किया जाएगा।
महापौर ने अधिकारियों को स्टेरलिज़ैशन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आरडब्ल्यूए, डॉग लवर को शामिल करने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में स्ट्रीट डॉग्स की अच्छी देखभाल सुनिश्चित करने के साथ लोगों को उस समस्या से निजात दिलायी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार हर वादे को पूरा करेगी। आवारा जानवरों से दिल्ली को निजात दिलाने के लिए विश्वस्तरीय मॉडल लागू किया जाएगा। स्टेरलिजैशन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सर्वोत्तम प्रेक्टिस लागू की जाएगी। दिल्ली में आवारा आवारा जानवरों और नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का अभी इंतजार है। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि घटना आवारा कुत्तों के कारण या किसी अन्य कारणों से हुई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
3 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
6 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
6 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
19 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines