हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

एशिया की सबसे बड़ी सब्जीमंडी मे लगी आग, कई घंटे जलती रहीं दुकानें, सामने आया Video

विज्ञापन

Massive Fire in Delhi Azadpur Mandi Video: दिल्ली में स्थित एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में शुक्रवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मंडी समेत आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मंडी में हुए इस अग्निकांड का वीडियो सामने आया है, जिसमें कई दुकानें जलती हुई दिखाई दे रही हैं।

दमकल की 11 गाड़ियां पहुंची

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आजादपुर सब्जी मंडी में शुक्रवार शाम को आग लगी। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि अग्निकांड में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल की 11 गाड़ियों को लगाया गया है। बचाव कर्मी लगातार कूलिंग प्रक्रिया में लगे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1707739998920052957

आजादपुर मंडी के गेट नंबर-1 पर लगी आग

एएनआई की ओर से जारी वीडियो में मंडी में आग के वीडियो को देखकर मौके की भयावता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक साथ कई आड़तों (मंडी की दुकानों) में भीषण आग लगी हुई है। फायर स्टेशन ऑफिसर पारस कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली कि आजादपुर मंडी के गेट नंबर 1 के पास आग लगी है।

काफी प्रयासों के बाद पाया आग पर काबू

फायर ऑफिसर ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद हमने आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। हमारी टीम स्थानीय लोगों से बात करके और अपने स्तर पर जांच कर रही है।

दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें