Massive fire South Delhi: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके के टिगरी एक्सटेंशन में शुक्रवार देर शाम चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या चार हो गई है. घटना स्थल से तीन पुरुषों के शव बरामद किए गए. वहीं दो महिलाओं को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल भेजा गया था. मारे गए लोगों में एक की पहचान सतेंद्र उर्फ जिमी (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो इमारत का मालिक था. अन्य दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. घायलों में शामिल सतेंद्र की बहन अनिता (40 वर्ष) को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.
संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड को हुई दिक्कत
आग की सूचना शाम 6:24 बजे पीएस टिगरी को PCR कॉल के माध्यम से मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि इमारत ग्राउंड फ्लोर की फुटवियर दुकान से उठी लपटों में पूरी तरह घिरी हुई है. संकरी गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घटना स्थल से तीन पुरुषों के शव बरामद किए गए. वहीं दो महिलाओं को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल भेजा गया था. मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीमों को बुलाकर विस्तृत जांच की जा रही है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की जांच जारी है.
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
4 mins agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
1 hr agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
1 hr agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
4 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
5 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
15 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
18 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
19 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines