दिल्ली में बड़ा हादसा, आदर्श नगर में DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, बच्ची समेत 3 लोगों की मौत

Delhi Fire Incident: दिल्ली में फिर अग्निकांड हुआ है, जिसने 3 लोगों की जान ले ली है. शहर के आदर्श नगर में एक मकान में आग लगने की खबर है. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग लगने से घर के अंदर फंसे 3 लोगों को बचाया नहीं जा सका है.

Fire in House

आग में जलकर पूरा घर बुरी तरह खाक हो गया.

विज्ञापन

Delhi House Fire Incident: दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है. आदर्श नगर के मजलिस पार्क में एक घर में आग लग गई है, जिस वजह से 3 लोगों की मौत भी हो गई है. फायर ब्रिगेड को घर के अंदर से पति-पत्नी और एक बच्ची के शव मिले हैं. प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन पुलिस और दमकल कर्मियों की जांच जारी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में रॉन्ग साइड कार दौड़ाना पड़ा भारी, देश में पहली बार दर्ज हुई FIR, क्या है नया नियम?

विज्ञापन

DMRC के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग

बता दें कि हादसा 6 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे हुआ. दिल्ली फायर सर्विस के पास 2 बजकर 39 मिनट पर इमरजेंसी कॉल आई कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के स्टाफ क्वार्टर्स आग लग गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की. अगर एक इमारत में 5वीं मंजिल पर लगी थी, जिसमें रहने वाले परिवार को अपना बचाव करने का मौका ही नहीं मिला.

मृतकों में पति-पत्नी और बेटी शामिल

आग बुझाने के बाद फायर कर्मी अंदर गए तो 3 शव बरामद हुए. मृतकों की शिनाख्त 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जान्हवी के रूप में हुई. वहीं आग में जलकर पूरा घर राख हो गया. घर का सारा सामान भी जल गया है. दमकल कर्मियों ने बताया कि आग बुझाने के बाद जब वे अंदर घुसे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. तीनों शव बुरी तरह जले हुए थे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन

लोगों ने पुलिस-फायर ब्रिगेड बुलाई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देररात चिल्लाने की आवाजें आईं तो उन्होंने बाहर निकलकर देखा कि क्वार्टर से धुंआ निकल रहा है. लोग तुरंत मौके पर जुटे और फायर ब्रिगेड को फोन किया. पुलिस को भी लोगों ने ही फोन करके बुलाया. पुलिस और फायर ब्रिगेड के आने तक लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा चलने के कारण आग की लपटें विकराल हो गईं और उन्होंने पूरे घर को चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ