Marital Rape Judgement: दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के एक मामले में व्यक्ति की सजा के खिलाफ पुलिस की अपील को खारिज कर दिया है। अपील खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि पत्नी के साथ उसके शारीरिक संबंध को रेप नहीं कहा जा सकता। दिल्ली हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाकर निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
पुलिस की अपील पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सुरेश कुमार और नीना बंसल की पीठ ने आदेश दिया कि निचली अदालत ने सही कहा था कि बच्ची की गवाही को ध्यान में रखते हुए उसने दिसंबर 2014 में प्रतिवादी से विवाद किया था। उसके बाद ही उनके बीच शारीरिक संबंध बने। पाॅक्सो कानून की धारा 5(1) साथ धारा 6 को पढ़ते हुए यह कोई अपराध नहीं है। इसके आधार पर व्यक्ति को बरी करने का निचली अदालत का फैसला सही था। हाईकोर्ट ने यह कहते हुए पुलिस की अर्जी को खारिज कर दिया।
हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को रखा बरकरार
इसके अलावा पीठ ने कहा कि पीड़िता पत्नी थी और पत्नी के साथ व्यक्ति का शारीरिक संबंध को रेप की श्रेणी में नहीं रख सकते। प्रतिवादी को बरी करने का फैसला सही था। आईपीसी की धारा 375 के तहत प्रदत्त छूट के तहत किसी व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाना रेप नहीं है।
यह है मामला
बता दें कि 2015 में पीड़िता की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। पीड़िता की मां ने यह मामला तब दर्ज कराया जब उसे अपनी नाबालिग बेटी गर्भवती हुई। निचली अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने इस बात को स्वीकार किया कि दिसंबर 2014 में उसकी उसके जीजा से शादी हुई थी। जिसके उसके पति ने उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए और गर्भवती हुई। वहीं सुनवाई के दौरान पीड़िता ने यह भी कहा उसकी शादी की जानकारी उसकी मां को नहीं थी। इसलिए मां ने अपनी बेटी के गर्भवती होने पर उसके पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था।
(Xanax)
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines