Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में न्यूज24 का मंथन 2025 कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिल्ली चुनाव को लेकर बड़े दावे किया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बन रही है। इस दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सिर्फ मुसलमान ही मीट नहीं खाता। बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो मीट खाते हैं। नॉनवेज का सेवन बिहार में बहुत ज्यादा होता है। खानपान को लेकर आखिर डिबेट की जरूरत ही क्या है? किसी को अगर पिज्जा पसंद है तो पिज्जा खाए। इडली पसंद है तो इडली खाए।
यह भी पढ़ें:कौन हैं सोशल मीडिया स्टार जाह्नवी मोदी? बीकानेर में दिनदहाड़े हुआ अपहरण
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि दिल्ली का माहौल बता रहा है कि देर आए, दुरुस्त आए। जनता इस बार बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इनकम टैक्स कमिश्नर कैसे एक आम आदमी हो सकता है, वो हमेशा से खास रहे? उनकी (केजरीवाल की) खांसी तो ठीक हो गई, लेकिन आज पूरी दिल्ली खांस रही है। पंजाब में जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी तो वहां अब काम क्यों नहीं हो रहा है? चुनावी वादों के बावजूद दिल्ली में अभी तक यमुना नदी साफ नहीं हुई।
दिल्ली की जनता बीजेपी के साथ
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस बार अपनी सीट से भी खुद चुनाव हारेंगे। उन्हें 20 हजार से अधिक वोटों से हार मिलेगी। साथ ही में दिल्ली की सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हारेंगे। दिल्ली की जनता मन बना चुकी है कि इस बार आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव हराना है। बीजेपी पूर्ण बहुमत से भी अधिक सीटें लेकर सरकार बनाने जा रही है।
यह भी पढ़ें:बीवी के साथ ‘एक सेल्फी’ ने 1 करोड़ के नक्सली का किया काम तमाम, सुरक्षाबलों को ऐसे मिली सफलता
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
2 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
20 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines