Manthan 2024 Manoj Tiwari Exclusive Interview : भोजपुरी सिंगर-एक्टर और सांसद मनोज तिवारी ने न्यूज24 के ‘मंथन’ कार्यक्रम में खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि टिकट किसी का कटता नहीं है, बल्कि टिकट मिलता है। पार्टी के सिपाही को सिर्फ दूसरी जिम्मेदारी सौंप दी जाती है। हम एक आम कार्यकर्ता हैं, पार्टी जो कार्य सौंपेगी, उसे करेंगे। मेरे लिए बीजेपी मां है, देश के लिए पार्टी अच्छा कार्य कर रही है।
मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने गांव में बरगद के पेड़ के नीचे पढ़ाई करके अपना सफर तय किया है। अगर सुविधा न मिले तो परेशान नहीं होना चाहिए। बिना सुविधा के भी लोग दुनिया में झंडा गाड़ा करते हैं। शिकायत छोड़ो, गेनिंग एटीट्यूड लाओ।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 4% बढ़ा DA, इस दिन से होगा लागू
सांसद ने 5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत का किया दावा
उन्होंने कहा कि सांसद को जनता का मन पता चल जाता है। मनोज तिवारी ने पांच लाख वोट के अंतर से जीत का दावा किया। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पास दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। अगर दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो छह लाख से अधिक वोटों से हारेंगे। केजरीवाल मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। अगर राहुल गांधी आ जाएं तो और आनंद आएगा।
अब अमेठी नहीं जाना चाहते हैं राहुल गांधी : मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने कहा कि जिन वादों से आम आदमी पार्टी से जीती थी, उसे पूरा नहीं किया गया। एमडीसी चुनाव में आप को 36 प्रतिशत वोट मिले हैं। हम नहीं हराएंगे, राहुल गांधी अपने कर्म से हारेंगे। अमेठी से राहुल गांधी तो हार चुके हैं, अब वे जाना ही नहीं जाना चाहते हैं। अगर पार्टी कहे तो मैं किसी के खिलाफ चुनाव लड़ जाऊंगा।
यह भी पढ़ें : ‘ग्रेजुएशन के बाद युवाओं की नौकरी पक्की’, Lok Sabha Election से पहले राहुल गांधी का बड़ा वादा
मोदी की किसी से तुलना नहीं की जा सकती है : सांसद
सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को इवेंट मैनेजमेंट छोड़ना होगा। जब देश गौरव की बात कर रहा है और जी-20 हो रहा है, तब विदेश जाकर राहुल गांधी भारत के खिलाफ बोल रहे थे। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की किसी से तुलना नहीं है। राहुल गांधी ने खुद को प्रधानमंत्री पद से काफी दूर कर लिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
48 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
3 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
19 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
19 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines