दिल्ली के इस इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग, दो बच्चों की मौत

दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के मनोहर पार्क स्थित इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से 2 बच्चों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना पुलिस को भी दी गई। विस्तार से हादसे के बारे में जानते हैं।

Delhi accident news

राहुल प्रकाश, नई दिल्ली

विज्ञापन

दिल्ली के मनोहर पार्क में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा इलाके के WZ-07 सोसाइटी में हुआ, यहां एक घर में सिलेंडर में आग लगने की वजह से ब्लास्ट हो गया। इसके कारण आग और विकराल हो गई। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 2 बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वहीं, गंभीर रूप से झुलसे एक शख्स को दाखिल कर लिया गया। घटना रविवार रात सवा 8 बजे के आसपास हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय साक्षी और 9 वर्षीय आकाश के तौर पर हुई है। संदीप पाठक नामक शख्स हादसे में झुलस गया, जिसका आचार्य भिक्षु अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हादसे

कुछ दिन पहले दिल्ली के नबी करीम के मोतिया खान इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया था। इसके बाद 5 गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की थी। बचाव कार्य के बीच तीसरी मंजिल पर एक सिलेंडर फट गया था। इसकी वजह से दो दमकल कर्मी भी घायल हो गए थे। आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने एक महिला का शव भी बरामद किया था।

पिछले साल नरेला में 6 लोग झुलसे

पिछले वर्ष 6 दिसंबर को नरेला में भी एक घर में सिलेंडर फट गया था। हादसे में 6 लोग झुलस गए थे। घायलों में 3 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल था। धमाका इतना तेज था कि एक मकान की दीवार गिर गई। जांच में सामने आया था कि गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फटा था। विस्फोट के बाद घर में आग लग गई थी, जिस पर फायर विभाग की 2 गाड़ियों ने काबू पाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ