Delhi News: राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के कार्यालय का घेराव कर माफी मांगने की मांग की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बोला है। यह उनका अपमान है। सिरसा माफी मांगे, नहीं तो बीजेपी इनका इस्तीफा ले। नहीं तो जहां जहां मनजिंदर सिंह सिरसा जाएंगे वहा उनका विरोध करेंगे।
जहां झुग्गी वहां मकान
आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि बिहार-यूपी के लोगों की झुग्गियां तोड़ी जा रही है। मनजिंदर सिंह सिरसा को पता नहीं है, यह वही लोग हैं जिनके यहां भाजपा नेताओं ने रात्रि प्रवास किया था और वादा किया था जहां झुग्गी वहां मकान देंगे। अब उसी झुग्गी के लोगों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या बताया जा रहा है।
सत्ता का अहंकार सिरसा और बीजेपी नेताओं पर
आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि सत्ता का अहंकार सिरसा और बीजेपी नेताओं पर चढ़ गया है, लेकिन यूपी-बिहार के लोग इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी गरीबों को उजाड़ कर अमीरों को जमीन देना चाहती है। लोगों ने आम आदमी पार्टी को यह बताया कि बीजेपी लगातार पूर्वाचल के लोगों का अपमान कर रही है। रोहिंग्या और बांग्लादेशी कौन होते हैं? उत्तर प्रदेश और बिहार में जब चुनाव होंगे तो जनता इनको बताएगी। यह नहीं चाहते कि पूर्वांचल के लोग दिल्ली में रहे।
मंत्री के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
राजौरी गार्डन स्थित मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट मंत्री के कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में झुग्गी वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। आप के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और सिरसा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
23 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines