अमित पांडेय, नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुजरात चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए कल यानी कि सोमवार को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल सीबीआई ने बुलाया है।
मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने का एक्साइज से नहीं बल्कि गुजरात चुनाव से लेना देना है। उन्होंने कहा कि एक्साइज मामले में सीबीआई-ईडी 500 से अधिक जगहों पर छापे मार चुकी है, लेकिन कुछ नहीं मिला। भाजपा के इशारे पर जितने “आप” नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा, उतना ही आम आदमी पार्टी गुजरात में मजबूत होगी।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल सीबीआई ने बुलाया है। केंद्र सरकार की एजेंसी सीबीआई कल उनको गिरफ्तार करेगी।
बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा था कि दिल्ली के अंदर एक्साइज में तथाकथिक 10 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। अब तक सीबीआई-ईडी कम से कम 500 अलग-अलग जगहों पर छापे मार चुकी है। अब हालत यह है कि छापेमारी की सूचना भी मीडिया को नहीं देते हैं। छापा मारने के बाद चुपचाप अपने घर चले जाते हैं। मीडिया को इसकी जानकारी नहीं देते हैं।
विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सहित सैकड़ों जगह पर छापा मारे, लेकिन 10 हजार करोड़ में से क्या मिला? इन छापेमारियों में पैसा, बेनामी संपत्ति सहित कुछ भी नहीं मिला। मनीष सिसोदिया के घर, गांव, बैंक लॉकर तक की तलाशी ली गई। लेकिन सीबीआई को कुछ भी नहीं मिला।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल जो गिरफ्तार किया जा रहा है, उसका लेना-देना एक्साइज पॉलिसी से नहीं है। उसका गुजरात चुनाव से लेना देना है। गुजरात में लोग परिवर्तन चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। ऐसे में भाजपा घबराई हुई है। उनकी घबराहट हर जगह दिख रही है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात चुनाव प्रचार को लेकर आने वाले 1 महीने के कार्यक्रम तय हैं। गुजरात चुनाव प्रचार से रोकने के लिए कल मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा और केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि आपको लगता है कि हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लेंगे तो आम आदमी पार्टी का प्रचार कमजोर पड़ जाएगा। मगर यह आने वाला समय बताएगा कि आप जितने नेताओं को गिरफ्तार करेंगे, उतना ही आम आदमी पार्टी गुजरात के अंदर मजबूत होकर उभरेगी।
संबंधित खबरें
जिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
2 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
16 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
17 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
20 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
23 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
1 day ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
1 day agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines