अभी जेल में ही रहेंगे Manish Sisodia, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया झटका, अगली सुनवाई 20 दिन बाद

Manish Sisodia Latest Update: मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में ही रहेंगे। उन्हें कोर्ट ने झटका दिया है, जिस वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज कोर्ट में पेशी हुई, जानिए क्या रहा?

Manish Sisodia

Manish Sisodia

Manish Sisodia Liquor Scam Case Latest Update: दिल्ली शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। मंगलवार को मनीष राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। यह पेशी ED द्वारा दर्ज किए गए केस में थी। उन पर दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में भ्रष्टाचार करने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। सिसोदिया को इस मामले में फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं और तिहाड़ जेल में जिंदगी काट रहे हैं। केस में अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

ED को वकीलों को डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने के आदेश

मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने आरोपियों के वकीलों को चार्जशीट की हार्ड कॉपी देने और मांगे गए दस्तावेज देने के लिए ED को आदेश दिए। 2 हफ्ते में डॉक्यूमेंट की स्क्रूटनी करने को कहा, क्योंकि आरोपियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि बार-बार डॉक्यूमेंट्स मांगने के बावजूद ED की तरफ से पूरे दस्तावेज नहीं दिए गए। कुछ सॉफ्ट कॉपी मेल पर दी गईं, जो अधूरी हैं। यह जानने के बाद कोर्ट ने ED को आदेश दिए कि वे नियमों का पालन करनते हुए दस्तावेज आरोपियों के वकीलों को उपलब्ध कराए। बता दें कि मनीष सिसोदिया पर आबकारी नीति में घोटाला करने को आरोप हैं। 26 फरवरी को गिरफ्तारी के बाद 9 मार्च को सिसोदिया को ईडी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

मामले में अब तक 12 गिरफ्तार और 5 केस दर्ज किए गए

मामले में ईडी ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और 5 केस दर्ज किए हैं। मनीष सिसोदिया पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। कोरोना काल का फायदा उठाते हुए 144.36 करोड़ की लाइसेंस फीस माफ की। LG और कैबिनेट की मंजूरी के बिना शराब नीति में बदलाव किए। साल 2021 में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी। इसको लेकर दावा किया था कि इससे सरकार के राजस्व में इजाफा होगा और शराब माफिया खत्म होगा, लेकिन मनीष सिसोदिया पर राजस्व को नुकसान पहुंचाने और शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के आरोप लगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ