Manish Sisodia Bail: दिल्ली शराब नीति मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि बिना ट्रायल के किसी को इतने लंबे समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता। उनको जमानत मिलने के बाद अब इस पर राजनीतिक घमासान भी शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है तो वहीं बीजेपी भी अब आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।
दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। 7 बार उनकी जमानत याचिका खारिज हुई थी। आज भी मनीष सिसोदिया के वकीलों ने मेरिट के बेस पर बेल नहीं मांगी। उनको यह बेल ट्रायल में देरी के आधार पर मिली है। मनीष सिसोदिया इस मामले में अभी भी आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि 170 से ज्यादा फोन सिसोदिया के आदेश पर तोड़े गए। कुल 338 करोड़ रुपये का मनी ट्रांजेक्शन सामने आए। इतना ही नहीं उनको अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा और प्रत्येक सोमवार को पुलिस के सामने आकर हाजिरी लगानी होगी।
ये भी पढ़ेंः ‘मनीष सिसोदिया सम्मानित व्यक्ति…वे भागेंगे नहीं’, फैसला सुनाते समय सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?
सीएम में नैतिकता बची हो तो इस्तीफा दे दें
इस दौरान बांसुरी स्वराज ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल की जमानत के मामले में हाईकोर्ट ने जो कहा उस पर ध्यान देना चाहिए। कई अदालतों ने उनको जमानत नहीं दी ऐसे में हर जगह पर उनकी जमानत याचिका खारिज हुई है। बांसुरी यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि अगर उनमें जरा भी नैतिकता बची हो तो वे इस्तीफा दे दें। बांसुरी ने राघव चड्ढा को लेकर कहा कि क्या राघव बताएंगे कि मनीष सिसोदिया एक के साथ एक पव्वा फ्री में बंटवाया था। जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद शराब के कई ठेके बंद हुए।
ये भी पढ़ेंः 17 महीने से जेल में बंद मनीष सिसोदिया को SC से जमानत, कोर्ट बोला- बिना ट्रायल सजा नहीं दे सकते
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
20 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
20 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines