Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को तब गिरफ्तार किया गया जब उसके को-पैसेंजर ने विस्तारा की फ्लाइट में टेलीफोन पर बातचीत के दौरान उसे ‘बम’ के बारे में बात करते सुना। घटना 7 जून (बुधवार) की है।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी आरोपी अज़ीम खान विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके-941 से दिल्ली से मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट में दुबई जा रहा था। महिला ने आरोपी को फोन पर ‘बम’ के बारे में बात करते हुए सुना और उसने तुरंत फ्लाइट क्रू को सूचित किया।
महिला की शिकायत के आधार पर चालक दल के सदस्यों ने आरोपी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंप दिया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजीम खान को नोटिस देकर जाने दिया गया क्योंकि उसके पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जरूरत पड़ी तो उन्हें भविष्य में जांच में शामिल होना होगा।
https://twitter.com/ANI/status/1667013858580627456
दिल्ली पुलिस ने जारी किया ये बयान
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक पुरुष यात्री, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के अज़ीम खान के रूप में हुई है, जो दुबई जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट में सवार था, उसे एक महिला सह-यात्री की शिकायत पर दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।
महिला ने विमान के चालक दल के एक सदस्य से शिकायत की थी कि उसने उस व्यक्ति को फोन पर बम की बात करते हुए सुना। उस व्यक्ति को CISF को सौंप दिया गया और फिर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 7 जून को हुई थी लेकिन जांच के बाद कुछ नहीं मिला।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
14 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
10 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines