Delhi News: दिल्ली से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक चोर से लड़ते हुए एक शख्स ट्रेन से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसकी जान बचाने के लिए उसके दोनों पैर काटने पड़े। हादसे के लोग तस्वीरें और वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी पीड़ित शख्स की मदद नहीं की। बताया जा रहा कि यह घटना उत्तरी दिल्ली के दया बस्ती रेलवे स्टेशन की है। पीड़ित की पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले 55 वर्षीय गंगजी के रूप में हुई है।
ट्रेन के गेट पर चोर ने छीना बैग
गंगजी के बेटे कमल ने बताया कि 17 जनवरी को जब ट्रेन दोपहर करीब 2.30 बजे दया बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची तो पिताजी, जो गुजरात से आ रहे थे, वे बैग लेकर गेट पर खड़े थे। इसी दौरान एक शख्स आया और उनसे बैग छीन लिया। पिताजी ने बैग को चोर से वापस छीनने की कोशिश, इसी दौरान वे पटरी पर गिर गए और धीमी गति से चल रही ट्रेन की चपेट में आ गए। मैं उस समय वॉश रूम में था।
किसी ने भी नहीं की मदद
कमल ने बताया कि पिताजी के गिरने के बाद कोई भी उन्हें बचाने के लिए नहीं आया। हर कोई फोटो खींचने और वीडियो बनाने में व्यस्त था। किसी ने भी पिताजी को अस्पताल ले जाने में मेरी मदद नहीं की। जब मेरी मां चिल्लाने लगी तो चोर मौके से फरार हो गया।
10 मिनट की देरी से जा सकती थी जान
कमल ने बताया कि अगर अस्पताल पहुंचने में 10 मिनट की और देरी हो जाती तो मेरे पिता की जान भी जा सकती थी। डॉक्टरों ने बताया कि उनका बहुत खून बह गया है। जल्द ही उनकी एक और सर्जरी होगी। हालांकि, गंगजी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन वे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें: घायल को बचा रहा था दमकलकर्मी, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस; जानें क्या था कारण
‘पिता ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं’
कमल ने कहा कि पिता ही परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। मुझे हाल ही में प्राइवेट नौकरी मिली है। मैं दिल्ली सरकार से पिताजी के लिए बेहतर इलाज और वित्तीय मदद का अनुरोध करना चाहता हूं।
पुलिस ने 16 साल के लड़के को किया गिरफ्तार
बता दें कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में 16 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 394 (डकैती करते समय जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस की कायल हुई दिल्ली पुलिस, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
23 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines