Malviya nagar stabbing case: राजधानी दिल्ली के दक्षिण इलाके में पड़ते मालवीय नगर में एक युवक पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में बैठा था। तभी गर्लफ्रेंड का भाई आ गया, जिसके साथ उसका दोस्त भी था। युवती के भाई का दोस्त अफगानी बताया जा रहा है। आरोपी ने अपनी बहन को युवक के साथ देख आपा खो दिया। उसने चाकू निकाला और युवक को गोदना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें-‘हेलो! मैं नेशनल मीडिया ग्रुप से बोल रहा हूं’…नौकरी देने के नाम पर युवक से फ्रॉड, साढ़े 6 लाख रुपये ठगे
युवक के सीने, कंधे, हाथ और कूल्हे पर कई जगह गहरे घाव हैं। घायल युवक 20 साल का फैज अली है, जिसको एम्स के ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी के दोस्त हारून को अरेस्ट कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कैफी मलिक की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है।
यह भी पढ़ें-अंगुली कटा बच्चा तड़पता रहा, डॉक्टर परिजनों को पीटते रहे; 3 सस्पेंड, 5 के खिलाफ FIR दर्ज
युवती के भी बयान दर्ज किए गए हैं। फैज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ लूटपाट भी की है। लेकिन पुलिस ने इससे इन्कार किया है। पीड़ित फैज मालवीय विहार के खिड़की एक्सटेंशन का रहने वाला है। वह फैमिली के साथ रहता है। दोपहर के समय अपनी गर्लफ्रेंड को पास के पार्क में लेकर बैठा था। इसी दौरान हारून और कैफी मलिक वहां आ गए। आरोपी ने उससे विवाद शुरू कर दिया।
बता-बहन के साथ क्या कर रहा है
आरोपी ने पूछा कि वह पार्क में बहन के साथ क्यों बैठा है। इसके बाद आरोपी ने उससे मोबाइल नंबर मांगा। फैज ने इससे इन्कार किया, तो आरोपियों ने चाकू निकाल लिया। हमला कर दिया और जाते समय उसे फिर से देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के दोस्त को अरेस्ट किया है। जहां उससे कैफी का सुराग जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines