दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए डीएमआरसी की तरफ से बड़ा अपडेट सामने आया है. अहम खबर है. सुरक्षा कारणों से मेट्रो के बंद रहने वाले स्टेशनों की संख्या में बदलाव किया गया है. पहले जारी एडवाइजरी में 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने की जानकारी दी गई थी, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की संशोधित एडवाइजरी के मुताबिक, अब 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी. यह व्यवस्था 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक लागू रहेगी.
हालांकि, यात्रियों को राहत देते हुए डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसका मतलब है कि यात्री संबंधित स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदल सकेंगे. हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और जरूरत के मुताबिक आगे की जानकारी साझा की जाएगी.
दिल्ली मेट्रो के किन स्टेशनों पर बंद रहेगी एंट्री-एग्जिट?
- जनपथ
- पटेल चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- नई दिल्ली
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- बाराखंभा रोड
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- शिवाजी स्टेडियम
- दिल्ली हाट-आईएनए
- हौज खास
- जोर बाग
- लाजपत नगर
- जंगपुरा
- आश्रम
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- चावड़ी बाजार
- जामा मस्जिद
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
- विश्वविद्यालय
- कश्मीरी गेट
- इंद्रलोक
- गुरु तेग बहादुर नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस
- आजादपुर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़
- मजलिस पार्क
- सीलमपुर
- मौजपुर-बाबरपुर
- जाफराबाद
- वेलकम
- यमुना विहार
- खजूरी खास
- शाहदरा
- रिठाला
यात्रियों को सफर से पहले किन बातों का रखना होगा ध्यान?
मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद होने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी जाती है. जिन यात्रियों को इन स्टेशनों से यात्रा शुरू करनी है या यहीं उतरना है, उन्हें वैकल्पिक स्टेशन और परिवहन के अन्य साधनों पर विचार करना चाहिए. हालांकि, इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहने से प्रभावित स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. नई दिल्ली स्टेशन इसका अपवाद है, जहां इंटरचेंज की सुविधा भी बंद रहेगी.
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
11 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
18 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines