दिल्ली के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में भीषण आग
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक तस्वीर।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में बुधवार को आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर बचाव ऑपरेशन में लगाया गया। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारणों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार आग दोपहर करीब तीन बजे लगी थी। सूचना मिलती की मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक आग बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी थी।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आज आग लग गई। आग लगने की सूचना दोपहर करीब तीन बजे मिली। दमकल की 5 गाडि़यां मौके पर भेजी गईं। आग इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी: दिल्ली अग्निशमन सेवा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2023
पुलिस स्टेशन में आग की सूचना मिलते ही वहां मौजूद कर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दमकल की टीम ने थाने को खाली कराया और बचाव ऑपरेशन चलाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: