दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी गिरफ्तारी, NIA के हत्थे चढ़ा 8वां आरोपी, डॉ बिलाल नसीर हुआ अरेस्ट

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि डॉ. बिलाल ने मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी को पनाह दी थी, जो कार ब्लास्ट में ही मारा जा चुका है. वह न केवल उमर को छिपाने में मदद कर रहा था, बल्कि उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट और सुरक्षित ठिकाने भी मुहैया करा रहा था.

delhi blast case

दिल्ली के लाल किला के पास ब्लास्ट के बाद की तस्वीर.

दिल्ली में लाला किले के पास हुए कार बम ब्लास्ट में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है. एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके से डॉक्टर बिलाल को गिरफ्तार किया है. अब तक दिल्ली ब्लास्ट मामले में बिलाल नसीर समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. NIA अधिकारियों के अनुसार, डॉ. बिलाल को इस साजिश के मुख्य पात्रों में से एक माना जा रहा है. शुरुआती जांच में उसकी अहम भूमिका सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई. एजेंसी का दावा है कि मल्ला ने धमाके की साजिश को आगे बढ़ाने, मुख्य आरोपियों को पनाह देने और कुछ सबूतों को मिटाने में भी सीधी भूमिका निभाई थी.

साजिशकर्ता उमर को दी थी पनाह


जांच में यह भी खुलासा हुआ कि डॉ. बिलाल ने मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी को पनाह दी थी, जो कार ब्लास्ट में ही मारा जा चुका है. वह न केवल उमर को छिपाने में मदद कर रहा था, बल्कि उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट और सुरक्षित ठिकाने भी मुहैया करा रहा था. NIA का कहना है कि सबूत मिटाने की कोशिशों में भी मल्ला का हाथ था, जिससे अन्य आरोपियों की पहचान और साजिश की गहराई छिपाई जा सके.

और भी हो सकते हैं बड़े खुलासे


NIA के अधिकारियों ने बताया कि जांच आगे बढ़ने के साथ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस केस को अन्य केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर सुलझा रही है. कई ऐसे तकनीकी सुराग और वित्तीय लेन-देन के ट्रेल्स सामने आए हैं जो इस आतंकी मॉड्यूल की व्यापकता की ओर इशारा करते हैं.

सोची-समझी साजिश थी दिल्ली ब्लास


एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली में 10 नवंबर, 2025 की शाम हुआ धमाका किसी एक अचानक हुई घटना का नतीजा नहीं था, बल्कि एक आतंकी नेटवर्क के तहत अंजाम दी गई योजनाबद्ध कार्रवाई थी. जांच में उस विस्फोटक सामग्री, मुख्य संपर्कों के नेटवर्क और विदेशी फंडिंग चैनल्स की पड़ताल की जा रही है जिनका इस्तेमाल इस हमले की योजना में हुआ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ