दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की हेरोइन बरामद, महिला समेत दो गिरफ्तार

दिल्ली के नॉर्थ जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई में 5 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत की 1 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की गई. पुलिस ने एक महिला समेत दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य तस्कर फरार है.

Untitled design - 2026-02-03T195433.339

आरोपियों के पास से एक किलो से ज्यादा हेरोइन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है. ये कार्रवाई उत्तर जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो ड्रग्स सप्लायर ऑटो रिक्शा से प्रताप नगर से गुलाबी बाग के रास्ते नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले हैं.

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मेट्रो पिलर नंबर P-94, रामबाग रोड, गुलाबी बाग के पास जाल बिछाया. शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोका गया. तलाशी के दौरान महिला आरोपी अंबे उर्फ सोनिया के कब्जे से 1.058 किलो हेरोइन बरामद की गई. मौके से उसका साथी चंदन गुप्ता भी गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले कई सालों से ड्रग्स सप्लाई के नेटवर्क से जुड़े हुए थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन राहुल नाम के तस्कर से ली गई थी, जिसे ट्रांस यमुना इलाके में सप्लाई किया जाना था. फिलहाल मुख्य सप्लायर फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

महिला आरोपी अंबे उर्फ सोनिया पहले भी नशे के कारोबार में शामिल रही है. उसका पति फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है. वहीं आरोपी चंदन गुप्ता किराए का ऑटो चलाता था और उसी के जरिए नशे की सप्लाई करता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ