Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए पिटारा खोला। जिसमें जीत के बाद महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया गया। सरकार अब इस वादे को पूरा करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इस योजना को 8 मार्च से लागू करने का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इस योजना को लागू करने को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। किसी भी वक्त सीएम रेखा गुप्ता इसका ऐलान कर सकती हैं। जानिए इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू किए जा सकते हैं।
8 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?
जब से दिल्ली में नई सरकार बनी है, तभी से महिला समृद्धि योजना को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसको लेकर रेखा गुप्ता सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च से इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया था, तभी से इसके रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए जा सकते हैं। इसको लेकर जल्द ही कोई आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या होती है लोक अदालत, दिल्ली में अगली कब? क्या कम हो पाएगा चालान का जुर्माना!
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
महिला समृद्धि योजना में केवल वही महिलाएं शामिल होंगी, जो आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से आती हैं। उनकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम हो। इसके अलावा वह दूसरे राज्यों की निवासी न हों। यानी दिल्ली में जो भी महिलाएं वह दिल्ली की वोटर होनी चाहिए। इस योजना में उन महिलाओं को शामिल नहीं किया जाएगा, जिनके परिवार से कोई सदस्य टैक्स पेयर हो।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इस योजना में अप्लाई करने के लिए एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, दिल्ली के निवासी होने के प्रूफ के लिए रेसिडेंस प्रूफ, बैंक खाते की डिटेल, आय का प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन की जानकारी आधिकारिक तौर पर 8 मार्च से पहले मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Video: दिल्ली की कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹2500? BJP सरकार पर कितना बढ़ेगा भार
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
3 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
4 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
10 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
11 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
12 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
14 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines