Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली BJP के संकल्प पत्र में महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के माध्यम से हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही थी, रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही दिल्ली की महिलाओं के मन में इस योजना को लेकर कई तरह के सवाल हैं। जानते हैं उनके जवाब
पात्र कौन?
महिला समृद्धि योजना सभी महिलाओं के लिए नहीं है; केवल वे महिलाएं जो आर्थिक स्तर पर कमजोर हैं, वही इसका पात्र होंगी। भाजपा के संकल्प पत्र में इस बात का जिक्र था कि इस योजना के तहत केवल गरीब महिलाओं को ही फायदा मिलेगा।
आयकर दाता न हों
महिला समृद्धि योजना की पात्र महिलाओं को जो शर्तें पूरी होंगी, उनमें सबसे मुख्य यह है कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाली महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं होंगी। एप्लीकेंट की फैमिली का कोई मेंबर इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
वार्षिक आय 3 लाख से कम
महिला समृद्धि योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आकर दिल्ली में रह रहीं वे महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं होंगी, जो दिल्ली की वोटर नहीं हैं।
सरकारी कर्मचारी नहीं
आवेदिका या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जरूरतमंद लोगों को सहायता देना ही इस योजना का मकसद है।
योजना पर अपडेट क्या
दिल्ली में महिला समृद्धि योजना जल्द लागू करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहली मीटिंग कर चुकी हैं। संबंधित अधिकारियों से योजना के नियम तय करने को कहा गया है। हालांकि सीएम ने आप सरकार पर खजाना खाली छोड़ने का आरोप लगाया है।
जरूरी दस्तावेज पर एक नजर
एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, दिल्ली के आवेदक के लिए रेसिडेंस प्रूफ, बैंक खाते की डिटेल, आय का प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाना जरूरी है। उम्मीद है कि 8 मार्च को पीएम मोदी पहली किस्त जारी कर सकते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया था कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं को योजना की पहली किस्त मिल जाएगी। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को दोहराया है।
ये भी पढ़ें- ‘जिसने जनता का पैसा लूटा उन्हें लौटाना तो पड़ेगा’, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने ‘आप’ पर कसा तंज
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
2 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
4 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
8 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
8 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
20 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
23 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines