---विज्ञापन---

दिल्ली

दिल्ली में किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रुपये? चेक कर लें शर्तों की नई लिस्ट

दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया है। योजना से जुड़ी नई जानकारियां रोज सामने आ रही हैं। जानिए इस योजना में क्या शर्तें रखी गई हैं?

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Mar 19, 2025 11:02
Mahila Samridhi Yojana

दिल्ली की कमान नई सरकार ने संभाल ली है। इसके बाद से ही महिला समृद्धि योजना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस योजना को लाने का ऐलान किया गया। दिल्ली में किन महिलाओं को इस योजना के तहत 2500 रुपये महीने मिलेंगे। इसको लेकर सरकार नई गाइडलाइन तैयार कर रही है। इस योजना को सीएम रेखा गुप्ता ने 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंजूरी दी थी। अगर आप भी दिल्ली की निवासी हैं और इस योजना के लागू होने का इंतजार कर रही हैं, तो इसकी शर्तों के बारे में भी जान लीजिए। साथ ही ये भी जानिए कि इस योजना के लिए कौन महिलाएं पात्र होंगी और कौन नहीं?

किन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा?

सरकार महिलाओं के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। जिसमें सबसे पहली शर्त ये होगी कि BPL कार्ड में अगर कई महिलाओं का नाम हैं, तो उसमें जो महिला सबसे ज्यादा उम्र की होगी, उसको ही लाभार्थी बनाया जाएगा। यानी एक परिवार से एक से ज्यादा महिला इस योजना में शामिल नहीं हो सकेगी। इसके अलावा, उन महिलाओं को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा, जिनके 3 बच्चों से ज्यादा हैं। जिस महिला के तीन बच्चे हैं, वह तीनों ही वैक्सीनेटेड नहीं हैं, तो उस महिला को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। इसकी जानकारी के लिए रजिस्ट्रेशन के समय सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच होगा समझौता! मोहल्ला क्लीनिक पर उठाए जाएंगे बड़े कदम

महिलाओं के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए, योजना का फायदा बिना कार्ड के नहीं मिल पाएगा। इस योजना की पात्र महिलाओं की उम्र 21 से 60 साल होनी चाहिए, इससे कम उम्र की महिलाएं योजना से बाहर रहेंगी। आपतो बता दें कि महिला समृद्धि योजना का पैसा सीधा महिलाओं के खाते में भेजा जाएगा।

---विज्ञापन---

क्या होनी चाहिए पात्रता?

महिला समृद्धि योजना के लिए वही महिलाएं पात्र होंगी, जो दिल्ली की निवासी हों। उनकी इनकम तय मानकों के मुताबिक होनी चाहिए। इस योजना में शामिल होने के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि वे किसी दूसरी सरकारी योजना का लाभ न ले रही हों। आवेदक के पास वैध राशन कार्ड होना चाहिए। ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए। योजना से जुड़ी बाकी जानकारियां रजिस्ट्रेशन के खुलने के समय सामने आ जाएंगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार 100 दिनों के भीतर पूरे करेगी वादे, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने अस्पतालों के निरीक्षण के बाद किया दावा

---विज्ञापन---
First published on: Mar 19, 2025 11:02 AM

End of Article
संबंधित खबरें