---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

परिवार में हों दो महिलाएं तो किसे मिलेंगे 2500 रुपये? जानें समृद्धि योजना से जुड़े सवाल

दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के 2500 रुपये मिलने का इंतजार है, लेकिन यह राशि केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को ही मिलेगी। साथ ही ये भी कहा गया है कि फैमिली की सभी महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

---विज्ञापन---

दिल्ली की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से समृद्धि योजना के तहत हर महीने 2500 रुपए देने का फैसला लिया था। देश की राजधानी में जब बीजेपी की सरकार बनी तो तभी से महिलाओं को उम्मीद जग गई थी कि उन्हें अब सरकार की ओर से महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये मिलेंगे। दिल्ली के बजट में भी इसका ऐलान हो चुका है। इसके बाद अब महिलाएं को उनके 2500 रुपए मिलने का इंतजार है। इसे लेकर ये बताया गया है कि फैमिली में सभी के खाते में 2500 रुपए नहीं जमा किए जाएगें। ऐसे में सवाल ये उठता है कि फैमिली में किस महिला को इसका फायदा दिया जाएगा?

क्या होनी चाहिए योग्यता? 

योजना के लिए कुछ योग्यता तय किए गए हैं। जैसे आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60  साल के बीच होनी चाहिए। वह दिल्ली में अंत्योदय या बीपीएल परिवार से होनी चाहिए, जिसके पास राशन कार्ड हो। एक परिवार से केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। परिवार की सबसे बड़ी महिला योजना की योग्य होंगी। महिला के परिवार के सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए या वे टीकाकरण कार्यक्रम का पालन कर रही हो। यदि ऐसा नहीं है, तो वह इससे वंचित रह सकती है।  पहले चरण में इस योजना का लाभ लगभग 17 लाख महिलाओं को मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: कहीं गलती तो नहीं कर दी! सस्ते प्लॉट के लिए आपने क्या चुना पेमेंट का ऑप्शन?

परिवार में किसे दिया जाएगा योजना का लाभ? 

जानकारी के अनुसार, परिवार की सभी महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आएगा और सिर्फ एक सदस्य के खाते में ही महिला समृद्धि योजना का पैसा आएगा। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जो अपडेट्स मिल रहे हैं उसके मुताबिक राशन कार्ड में परिवार की जो मुखिया होंगी, उन्हीं के खाते में पैसे जमा होंगे। परिवार की अन्य महिलाओं को यह लाभ नहीं मिलेगा।

---विज्ञापन---

सरकार ने लिया ये फैसला

साथ ही इस योजना को लेकर ये भी कहा गया कि समृद्धि योजना के तहत हर महीने जो 2500 रुपए दिए जाएंगे, महिलाएं उसका एक हिस्सा ही बैंक खाते से निकाल सकेंगी। सरकार ने महिलाओं को इस योजना के तहत मिलने वाले पैसे का एक हिस्सा आरडी खाते में जमा करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, कहा ये गया है कि आरडी खाते में जमा राशि लॉक इन पीरियड के बाद ही निकाली जा सकेगी। वह लॉक इन पीरियड क्या होगा, कितने पैसे आरडी खाते में जमा होंगे।

ये भी पढ़ें: किसानों की क्या होनी चाहिए उम्र, जानें क्या हैं ये नियम

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2025 10:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola