---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Live Madipur Election Result 2025 Updates: मादीपुर से BJP के कैलाश गंगवाल जीते

Live Madipur Assembly Election Result 2025 Updates: मादीपुर विधानसभा सीट पर आज चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कब्जा जमाया था। अब देखना है कि क्या इस बार AAP पर कोई दूसरी पार्टी भारी पड़ेगी? देखिए लाइव अपडेट।

---विज्ञापन---

Live Madipur Assembly Election Result 2025 Updates: आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान हो जाएगा।। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को कुल 70 सीटों पर मतदान किया गया। जिसमें मादीपुर विधानसभा सीट दिल्ली की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मानी जा रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गिरीश सोनी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। इस बार मादीपुर पर आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला, BJP की तरफ से कैलाश गंगवाल और कांग्रेस ने जय प्रकाश पंवार को चुनावी मैदान में उतारा है। अभी BJP से कैलाश गंगवाल ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर राखी बिड़ला हैं।

मादीपुर विधानसभा सीट के बारे में

मादीपुर देश की राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। मादीपुर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 9 अन्य विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं। जिसमें उत्तम नगर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला और नजफगढ़ का नाम आता है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के गिरीश सोनी ने 64,440 वोटों के साथ जीत मिली थी। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कैलाश सांकला थे, जिन्हें 41,721 वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस ने जय प्रकाश पंवार को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिनको 6,788 वोट ही मिल पाए थे।

---विज्ञापन---
मादीपुर सीट नाम पार्टी
जीत कैलाश गंगवाल BJP
हार राखी बिड़ला AAP

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से AAP के गिरीश सोनी ने ही बाजी मारी थी। इस साल उन्होंने 66,571 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार राज कुमार को दूसरे नंबर पर रहे, जिनको 37,184 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार माला राम गंगवाल 10350 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। हालांकि पिछले साल लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। जिसको देखते हुए इस बार का मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

First published on: Feb 08, 2025 05:56 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola