Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद दिल्ली में बीजेपी पार्टी के वर्तमान सांसदों का दर्द अब छलकने लगा है। रविवार को जहां X पर पोस्ट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राजनीति से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। वहीं, सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किसी का नाम न लेते हुए मीडिया में बयान दिया कि बाहर से आए मेहमान के लिए नई चादर बिछाई गई है।
क्याें बदले सुर
बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न राज्यों की कुल 195 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं। साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी ने वर्तमान जीते हुए सांसद रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, चांदनी चौक से बीजेपी के जीते हुए सांसद डॉ हर्षवर्धन की जगह व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है।
इशारों में कह गए मन की बात
रविवार को रमेश बिधूड़ी ने मीडिया में कहा कि बाहर से आए कई मेहमानों के लिए नई चादर बिछाई जाती है जबकि घर के लोग पुरानी चादर पर ही सोते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी किसी परिवार की पार्टी नहीं है। बीजेपी एक विचारधारा वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि जब मेहमान घर में आता है तो उसके लिए साफ चादर बिछानी पड़ती है। ये तो मेहमान हैं, हम तो घर के लोग हैं।
हर्षवर्धन ने लिखी पोस्ट
डॉ. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि 30 साल से अधिक के अपने राजनीतिक सफर में मैंने 5 विधानसभा और 2 संसदीय चुनाव लड़े और जीते। पार्टी के लिए काम किया, अब मैं अपनी जड़ों की ओर वापसी के लिए अनुमति चाहता हूं। उन्होंने लिखा कि मैं दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को मानता हूं। आगे जरूरमंदों की मदद और समाज की सेवा करता रहूंगा।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, भाजपा ने आसनसोल से दिया था टिकट
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
19 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines