हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मतदान के दिन दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग्स में रहेगा बदलाव, देखें पहली कब चलेगी, क्या रहेगा शेडयूल?

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशंस तक पहुंचने में कोई समस्या न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो और दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने अलग से प्लान बनाया है।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को असुविधा न हो इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने भी अपना प्लान बनाया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) ने कहा है कि आगामी शनिवार को चुनाव के दिन सभी लाइनों पर सेवाओं की शुरुआत सुबह 4 बजे से हो जाएगी ताकि इलेक्शन ड्यूटी में लगे कर्मचारी सुविधा का लाभ उठा सकें।

दिल्ली मेट्रो ने आगे कहा कि इस खास सेवा के तहत 25 मई को सुबह 4 बजे से ट्रेनों का संचालन सभी लाइनों पर हर 30 मिनट पर होगा। यह सर्विस सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। इसके अलावा मेट्रो की सामान्य सेवाएं रोज की तरह ही जारी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर वोटिंग 25 मई को होगी। 4 जून को मतगणना होगी और इसी दिन रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। वोटर्स को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

DTC भी चलाएगा 4 बजे से बस

चुनाव को देखते हुए दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) ने भी सुबह 4 बजे से बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए रूट इस तरह से तय किए गए हैं ताकि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और चुनावी अधिकारियों को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो। एक चरण में हो रहे मतदान के दिन डीटीसी ने कई आहम रूट्स पर बस सेवा संचालित करने का फैसला किया है।

डीटीसी के अनुसार बस सेवा टिकरी बॉर्डर से पंजाबी बाग, आजादपुर से औचंदी बॉर्डर, आजादपुर से कुतुबगढ़, लामपुर बॉर्डर से आजादपुर, दहिसरा से मोरी गेट, लोनी गोल चक्कर से शिवाजी स्टेडियमस हर्ष विहार से सेंट्रल टर्मिनल, आनंद विहार आईएसबीटी से अवंतिका/रोहिणी, आनंद विहार से उत्तम नगर, मयूर विहार फेज 3 से धौरा कुआं, नोएडा सेक्टर 34 से आईएसबीटी कश्मीरी गेट और बदरपुर बॉर्डर से मोरी गेट के बीच होगी।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर पर लगेगा बाबरी ताला? PM के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार

ये भी पढ़ें: क्‍यों BJP के बागी हुए भोजपुरी स्‍टार पवन स‍िंह, इन 3 कारणों में छ‍िपा है राज?

ये भी पढ़ें: बचे दो चरणों में भाजपा कैसे करेगी 400 पार? केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरा प्लान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें