Lok sabha election 2024: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कुलदीप कुमार तो नई दिल्ली से सोमनाथ भारती को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप ने सुशील गुप्ता को अपना प्रत्याशी चुना है। नामों के ऐलान से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कमेटी की आखिरी मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में सात लोकसभा सीट हैं। इन सीटों पर आप और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। आप दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और तीन पर कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी।
किस सीट पर कौन उम्मीदवार
पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार
पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा
दक्षिण दिल्ली- सहीराम पहलवान
नई दिल्ली- सोमनाथ भारती
साल 2019 लोकसभा चुनावों के नतीजे
जानकारी के अनुसार साल 2019 लोकसभा चुनावों में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर जीते थे। उन्हें 696156 वोट मिले थे। नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मिनाक्षी लेखी जीती थीं, उन्हें 504206 वोट मिले थे। दक्षिणी दिल्ली में विजयी रहे बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को कुल 687014 वोट मिले थे और पश्चिमी दिल्ली में बीजेपी के प्रवेश साहब सिंह वर्मा को कुल 865648 वोट मिले थे।
हमारी है चारों सीटें
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है। दिल्ली में विधानसभा और नगर निगम में हमारी सरकार है ऐसे में ये चारों लोकसभा सीट एक तरह से हमारी ही हैं बस उन्हें जीतना है और आप का बनाना है। आप नेता आतिशी ने कहा कि केवल आप पार्टी ही अपने जमीनी कार्यकर्ता को टिकट देती है। उनका कहना था कि पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार हमारे ऐसे ही एक प्रत्याशी हैं। पहले वह निगम पार्षद, फिर विधायक बने और अब सांसद का चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में क्यों मांगी माफी? यूट्यूबर ध्रुव राठी से क्या कनेक्शन
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
8 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
14 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
14 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
16 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
17 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
17 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
17 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
19 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines